घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में किसानों द्वारा नवाई जलाने की बढ़ती घटनाएं, कलेक्टर के आदेशों की खुलेआम अवहेलना
बुधवार दोपहर घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में कई स्थानों पर किसानों द्वारा खेतों में नवाई (फसल अवशेष) जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी और कलेक्टर के स्पष्ट आदेशों के बावजूद किसान इन निर्देशों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं, जिससे पर्यावरण और कृषि दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।