कोलायत: कोलायत में वट पूर्णिमा पर कोलायत में उमड़ा आस्था का सैलाब, कपिल सरोवर में लगाई पुण्य की डुबकी
वट पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को गुरु तीर्थ श्रीकोलायत में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दूर-दराज के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और पवित्र कपिल सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान कपिल मुनि के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य की कामना की