कांके: रांची के मेन रोड में कार का शीशा तोड़कर पर्स चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jun 13, 2026 रांची के मेन रोड में शुक्रवार की रात करीब दस बजे कार का शीशा तोड़कर पर्स की चोरी कर ली गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन मालिक ने कार को भारत बेकरी के पास खड़ा कर कि है सामान खरीदने गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा पर्स निकाल लिया और फरार हो गए।