चूरू: ऑफर के झांसे में आया शेखावत कॉलोनी का युवक, एपीके फाइल खोलते ही उसके खाते से उड़े रुपए
Churu, Churu | May 22, 2026 चूरू शहर की शेखावत कॉलोनी निवासी एक 25 वर्षीय युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। युवक के बैंक खाते से करीब 5 हजार रुपए पार हो गए, वहीं मोबाइल भी हैक हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दी है। कोतवाली थाना के सायबर सेल से शुक्रवार शाम 7 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार युवक ने सोशल मीडिया पर नमकीन बेचने का एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा था।