भानपुरा: भानपुरा नगर में गो सेवा और समाज सेवा में अग्रणी हारे का सहारा सेवा समिति, 10 वर्षों से निरंतर निभा रही मानवता का धर्म
हारे का सहारा सेवा समिति भानपुरा पिछले 10 वर्षों से निरंतर गो सेवा एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। समिति द्वारा क्षेत्र में बेसहारा एवं सड़क पर विचरण करने वाले गौवंश की सेवा को अपना मुख्य उद्देश्य बनाते हुए प्रतिदिन रात के समय लगभग 300 गौवंश को गौग्रास एवं भोजन उपलब्ध कराया जाता है। समिति के सदस्यों द्वारा नियमित रूप से की जाति है।