मंझनपुर: कौशाम्बी में चार साल की मासूम रहस्यमयी ढंग से गायब, महीनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली, जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के हिसामबाद गढ़वा गांव से चार वर्षीय मासूम दिव्यांशी के लापता होने का मामला अब भी अनसुलझा है। 16 जुलाई 2025 को मजदूर मुकेश की बेटी घर के पास खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई थी। बताया जाता है कि इसी दौरान मुकेश को कुछ मिनटों के लिए झपकी लग गई और जब उसकी आंख खुली तो बच्ची का कहीं पता नहीं चला।