हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 228 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
जंक्शन पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान बाईपास रोड स्थित वाटर वर्क्स के पास खुंजा क्षेत्र से एक तस्कर को 228 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। सब इंस्पेक्टर गजेन्द्र शर्मा ने मय टीम कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ लीलाराम पुत्र चनण सिंह निवासी वार्ड नंबर 9, सेक्टर नंबर 12, हनुमानगढ़ जंक्शन को दबोचा।