पूर्णिया सहायक खजांची थाना क्षेत्र में ऑटो चालक के द्वारा अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक दंपति की गोद से बच्चा छीनने की कोशिश करने और असफल होने पर 10 हजार रुपए लूट की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है.पीड़ित दंपति की पहचान टीकापट्टी के गोरियर बरघरिया निवासी सुनील महतो और उनकी पत्नी सविता देवी के तौर पर हुई है. पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है