मथुरा: फ्रंट ऑफिस के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल से रजिस्ट्री कार्यालय ठप्प, पसरा सन्नाटा और गूंज रहे सरकार विरोधी नारे
मथुरा का रजिस्ट्री कार्यालय, जहाँ रोज हजारों लोगों की भारी भीड़ उमड़ती थी, जहाँ पैर रखने की जगह नहीं होती थी आज वहाँ सिर्फ और सिर्फ सन्नाटा पसरा हुआ है और अगर वहाँ कुछ गूंज रहा है, तो वो है सरकार के खिलाफ आक्रोश और नारों की गूंज