जमालपुर: ईस्टकॉलोनी थानाअंतर्गत सल्फास खाने से रेल इंजीनियर की मौत , पुलिस बेखबर
दरअसल मामला है कि जमालपुर रेल इंजन कारखाना में कार्यरत रेल इंजीनियर कुमुद किशोर ने शुक्रवार शाम को सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आनंद-फानन में परिजनों द्वारा बेहोशी की हालत में पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमएस डॉक्टर जे .के प्रसाद ने हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के द्वारा कुमुद किशोर को निजी अस्पताल ले जाया गया।