खंडवा नगर: सिंहस्थ-2028 से पहले ओंकारेश्वर तक दौड़ सकती है ट्रेन, जीएम ने दिए संकेत
ओंकारेश्वर ब्रॉडगेज परियोजना को लेकर बड़ी उम्मीद जगी है। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे और रतलम मंडल के डीआरएम अश्विन कुमार ने ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि सिंहस्थ-2028 से पहले खंडवा से ओंकारेश्वर रोड तक रेल सेवा शुरू कर दी जाए। जानकारी गुरुवार दोपहर 1 बजे की है ।