शामली: शामली में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का शटर उखाड़कर चोरी की वारदात में पुलिस ने सिंभालका निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 15, 2026 सोमवार की दोपहर साढ़े 3 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 10 अप्रैल को क्षेत्र के सिंभालका बाईपास के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का शटर उखाड़कर चोरी की वारदात प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में सिंभालका गांव निवासी शंकर पुत्र देशपाल को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से ₹4300 की नकदी बरामद हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।