मथुरा: लठ्ठे में दौड़ा करंट से 3 गौ माताएं बचाकर मर गईं, भड़के गौ रक्षकों का अल्टीमेटम- खम्बे नहीं हुए कवर तो होगा आंदोलन
मूसलाधार बारिश के बाद शहर के हालनगंज, लालगंज और महाविद्या क्षेत्र में बिजली के खंभों में अचानक तेज करंट दौड़ गया। और इस करंट की चपेट में आने से तीन गौ माताओं की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इन गौ माताओं ने अपनी जान देकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों, महिलाओं और बच्चों को इस अदृश्य मौत का शिकार होने से बचा लिया।