कानपुर: नवाबगंज थाना क्षेत्र के आरबीआरडी नगर निगम गर्ल्स इंटर कॉलेज की जर्जर दीवार ढही, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त
नवाबगंज थाना क्षेत्र के आरबीआरडी नगर निगम गर्ल्स कॉलेज की दीवार गिरने से कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ लोगों को भी मामूली चोटे आई हैं लोगों का कहना है कि दीवार जर्जर होने की शिकायत कई बार नगर निगम से की गई पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया जिससे यह हादसा हो गया।