फतेहाबाद: बिहार सरकार की मंत्री डा. श्वेता गुप्ता का फतेहाबाद कनेक्शन, पैतृक आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता
बिहार की सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता का फतेहाबाद कनेक्शन सामने आया है । मूल रूप से फतेहाबाद के जमुना गली निवासी श्वेता गुप्ता के घर पैतृक आवास पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। उनके चाचा श्याम गुप्ता एवं चाची इंदु लोगों की बधाइयां स्वीकार कर रही है। तथा उन्हें मिठाई खिला रही हैं। तथा डॉक्टर श्वेता गुप्ता के स्वागत की तैयारी कर रही हैं