तिल्दा: गनियारी में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Tilda, Raipur | Jan 5, 2026 मुखबिर की सूचना पर खरोरा पुलिस एवं साइबर स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गनियारी में दबिश देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 584 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया, खरोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आज रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।