तिल्दा: नेवरा थाना में सेवानिवृत्ति एवं स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित
Tilda, Raipur | Jan 4, 2026 नेवरा थाना में आज थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में थाने में पदस्थ एक आरक्षक कंप्यूटर ऑपरेटर (ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने वाले) प्रमोद निषाद का स्थानांतरण होने एवं वायरलेस कर्मी श्याम वर्मा का आज सेवानिवृत होने पर दोनों को एक सादे समारोह में सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर नेवरा थाने से भावभीनी विदाई दी गई इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित स्टॉफ उपस्थित हुए।