तिल्दा: हाईवा वाहन और कार के बीच बगल से हुई भिड़ंत, कार क्षतिग्रस्त, सड़क पर लगा जाम
Tilda, Raipur | Jan 4, 2026 आज दोपहर लगभग 12 बजे जनपद पंचायत के आगे मुख्य मार्ग पर स्टेशन चौक की तरफ से आ रही एक हाईवा वाहन व उसी दिशा से आ रही एक कार में बगल से टक्कर हो गई,हाईवा से कार के सामने हिस्सा बगल से घसीटकर क्षतिग्रस्त हो गया, इस बीच सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गई, नेवरा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर हाईवा वाहन में फंसी कार को निकलवाया और सड़क जाम को खुलवाया