रामसनेही घाट: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रामसनेहीघाट में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 121 शिकायतें पहुंची
तहसील रामसनेहीघाट में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज शनिवार की सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 121 प्रार्थना पत्र पहुंचे 19 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।सर्वाधिक शिकायतें 57 शिकायत राजस्व विभाग से थी। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई है।