बहराइच: मिठवा टिकुवा पारा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मिठवा टिकुवा पर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार किसी काम से गए हुए थे। वापस आते समय अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हो गए। वहीं अस्पताल में इलाज चल रहा है।