बहराइच: नानपारा इलाके में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव करवाया पोस्टमार्टम
कोतवाली नानपारा अंतर्गत मोहल्ला हसनगंज निवासी असलम (70) पुत्र झब्बर की बुधवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने संदिग्ध मौत की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। नानपारा पुलिस ने बताया कि परिवार की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणो का पता चल सकेगा।