सहारनपुर: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पेशी के दौरान गोपनीय एवं प्रधानलिपिक कार्यालय का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जनपद सहारनपुर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पेशी/गोपनीय कार्यालय एव प्रधान लिपिक कार्यालय का गुरुवार दोपहर 3:00 बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां संचालित अभिलेखों, पत्रावलियों एवं कार्यप्रणाली का गहनता से अवलोकन किया।