बयाना: भरतपुर में आबादी में घुसा लेपर्ड, पशुबाड़े में गाय पर किया हमला
भरतपुर जिले के कोट बांगर्रा गांव में गुरुवार रात लेपर्ड के घुसने से दहशत फैल गई। गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र में लेपर्ड ने पशुबाड़े में बंधी गाय पर हमला कर दिया। गाय की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो लेपर्ड कुछ देर तक वहीं बैठा रहा और फिर मौके से भाग गया। घटना का वीडियो भी ग्रामीणों ने बना लिया।