रॉबर्ट्सगंज: राम के तीर से रावण की आंख फूटने के मामले में शाहगंज थाने में एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज हुआ
शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रामलीला के मंचन के दौरान श्रीराम का किरदार निभा रहे युवक नैतिक पांडेय के तीर से रावण का रोल अदा कर रहे सुनील कुमार की एक आंख में गंभीर चोट आई है, इस घटना के बाद सुनील की आंख की रोशनी चली गई है और उनका उपचार वाराणसी में जारी है। इस मामले में दवा कराने और इलाज को लेकर आयोजक और पीड़ित पक्ष के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है।