कोल: पला रोड से पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jan 26, 2025 थाना सासनीगेट पुलिस टीम के द्वारा पला रोड से शातिर अभियुक्त विपिन पुत्र धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद किया।पुलिस के द्वारा अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करने के उपरांत रविवार की शाम करीब 4:00 बजे जेल भेजने की कार्रवाई की गई।