गुना नगर: 13 साल बाद गुना की पावन धरा पर पहुंचे मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज, दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
करीब 13 साल बाद मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का गुना आगमन हुआ। हनुमान चौराहा से जयस्तंभ चौराहे तक हजारों श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया और जेसीबी से पुष्प वर्षा की गई। दुल्हन की तरह सजे शहर में मुनिश्री के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नगर भ्रमण के बाद वे संघ सहित नसियाजी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रवचन दिए।