मदनपुर: ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: मदनपुर पुलिस ने गुम मोबाइल खोज निकाले, असली मालिकों को लौटाए
मदनपुर थाना पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत शेयर पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। मदनपुर थाना में पदस्थापित पीएसआई सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत लगातार गुम हुए मोबाइलों की ट्रैकिंग की जा रही है।