हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लॉक में मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने तेज किया आंदोलन, 16 अप्रैल से सांकेतिक हड़ताल का ऐलान
ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जनपद के रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन लेखाकार को सौंपा। बताया कि लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी, नियमितीकरण और सेवा शर्तों में सुधार की मांग लंबित है, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।