जमुई: पतंबर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल से डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | May 16, 2026 पतंबर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक का पैर फ्रैक्चर होने की वजह से डॉक्टर द्वारा पटना रेफर कर दिया गया।