सीतापुर: हाजीपुर के रहने वाले दो मासूम बच्चे हुए लापता, पुलिस नहीं लगा पाई पता, पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
हाजीपुर ग्राम पंचायत के रहने वाले बहन और भाई दोनों मासूम बच्चे लापता हो गए जिसको लेकर पीड़ित परिवार पिछले एक हफ्ते से तलाश कर रहा है लेकिन अभी तक कोई भी बच्चों का सुराग नहीं लग पाया जिसको लेकर पीड़ित परिवार शनिवार को पुलिस अधीक्षक को एप्लीकेशन देकर गुहार लगाई है कि बच्चों का पता लगाया जाए परिवार वालों का रो रो के बुरा हाल है।