खतौली: थाना मंसूरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार, लूट का मोबाइल और बाइक बरामद
थाना मंसूरपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मंगलवार शाम 5:00 के करीब एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है,एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत शिवम नामक लुटेरे के कब्जे से लूट का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है मुकदमा दर्ज करते हुए भेजा गया जेल