सहारनपुर: खेड़ा गांव में 19 वर्षीय साजिद ने फंदा लगाकर आत्महत्या की, पोस्टमार्टम चल रहा, पुलिस जांच में जुटी
थाना सदर बाजार को सूचना मिली कि खेड़ा गांव में साजिद (19) ने रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।