स्मार्ट मीटर नहीं, स्मार्ट बिजली सप्लाई पर ध्यान दे सरकार: लाजपत राय
डाडा सिबा ।। News123 ।।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) से सेवानिवृत्त एएसआई, समाजसेवी एवं अर्धसैनिक बल एसोसिएशन इकाई दादा सीबा के अध्यक्ष लाजपत राय ने कहा है कि सरकार और बिजली विभाग को स्मार्ट मीटर लगाने की बजाय बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार लग रहे बिजली कटों के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार बिजली बाधित होने से घरेलू कार्यों, विद्यार्थियों की पढ़ाई और छोटे व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
लाजपत राय ने कहा कि सरकार जनता से विभिन्न प्रकार के कर और शुल्क तो वसूल करती है, लेकिन उसके अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उनका कहना है कि यदि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही, तो केवल स्मार्ट मीटर लगाने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा।
उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की कि बिजली व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाया जाए, ताकि लोगों को बार-बार होने वाली कटौती से राहत मिल सके और उन्हें बेहतर सेवाएं प्राप्त हों।
Dera Gopipur, Kangra | Jun 7, 2026