शिवपुरी शहर में इन दिनों पानी की भारी किल्लत हो रही है। सिंध जलावर्धन योजना से पानी की सप्लाई बंद होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। फिजिकल क्षेत्र की संजय कॉलोनी के लोगों ने आज सोमवार सुबह करीब 10 बजे पानी की समस्या से नाराज होकर सबमेल पर जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन किया।