विदिशा नगर: मेहलुआचौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
सोमवार रात शादी समारोह मे शामिल होकर सिरोंज से विदिशा वापस आ रहे मुकेश और उनकी पत्नी की बाइक को मेहलुआ चौराहे के पास अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने टक्कर मार दी।हादसे मे पत्नि पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। विदिशा के नदीपुरा निवासी मुकेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी 35 वर्षीय पूनम विश्वकर्मा के साथ सिरोंज गए थे