कोंडागांव: कोंडागांव के कॉलेज ग्राउंड से 1450 मतदान कर्मी कल मतदान हेतु मतदान केंद्र होंगे रवाना
24 अप्रैल को मिली जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय कोंडागांव के कॉलेज ग्राउंड में मतदान कर्मियों को EVM वितरण 25 अप्रैल को किया जाना है। जिसकी तैयारी जिला प्रशासन के द्वारा पूरी कर ली गई है।जानकारी के लिए बता दे केशकाल विधानसभा में 290 मतदान केंद्रों में मतदान होना है। जिसके लिए 1450 मतदान कर्मी सहित अन्य रिजर्व मतदान कर्मियों की व्यवस्था किया गया है।