भोगनीपुर: नोनापुर मोड़ के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
थाना मूसानगर के बम्हरौली घाट गांव निवासी सुशील ने बताया कि भाई मनोज के साथ बाइक से जरूरी कार्य के चलते भोगनीपुर आए थे। गुरुवार शाम करीब 6 बजे वापस लौटते समय नोनापुर मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मनोज को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।