लोहंडीगुड़ा विकास खंड के चित्रकोट रोड पर बड़ांजी थाना क्षेत्र के टाकरागुड़ा में रविवार दोपहर 12 बजे एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा ओवरटेक करते समय हुआ, जब बाइक सवार सामने जा रही बाइक को टक्कर मारते हुए सामने से आ रही कार में जा भिड़े । जिससे वह कार के नीचे आ गए ।