सिमरी: शिवपुर दियारा में आग से चार बीघा गेहूं की फसल खाक, किसानों को नुकसान, मुआवजे की मांग
Simri, Buxar | Apr 6, 2026 शिवपुर दियारा क्षेत्र में सोमवार सुबह लगभग 8 बजे आगलगी की एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें करीब चार बीघे में तैयार खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि सुबह अचानक खेतों से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया।