डुमरांव: अंचल कार्यालय में कम पड़ी जगह तो गलियारे में ही खड़े होकर फरियादियों के मामले सुनने लगे सीओ, 9 लंबित मामलों का निबटारा
Dumraon, Buxar | Jun 15, 2026 डुमरांव अंचल कार्यालय में सोमवार की दोपहर 12 बजे आयोजित जनता दरबार में सीओ दिनेश कुमार ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान की पहल की। फरियादियों की संख्या अपेक्षा से अधिक होने के कारण कार्यालय कक्ष छोटा पड़ गया, जिसके बाद सीओ खुद गलियारे में खड़े होकर एक-एक कर लोगों की बातें सुनते नजर आए।