हनुमानगढ़: टाउन में नीट यूजी 2026 पुनः परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन, दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक हुई परीक्षा
हनुमानगढ़ टाउन में नीट यूजी 2026 पुनः परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन हो गया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली द्वारा यह परीक्षा रविवार को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालक को लेकर जिला कलेक्टर खुशाल यादव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की थी।