झांसी: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने झांसी में वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया, संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश
Jhansi, Jhansi | Jan 29, 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने बुधवार समय करीब 3 बजे समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में वृद्धाश्रम की वार्डन ने बताया कि इस वृद्धाश्रम में कुल 118 (57 पुरुष एवं 61 महिलायें) वृद्धजन निवासरत है। आश्रम में वृद्धजनों को निर्धारित समय पर भोजन सहित अन्य आवश्यक सेवायें प्रदान की जाती है।