झंडूता: विधायक जे.आर. कटवाल ने ग्राम पंचायत बाला का दौरा कर विकास कार्यों का लिया जायजा
झंडूता के विधायक जे.आर. कटवाल ने ग्राम पंचायत बाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने कहा कि जनता की भावनाओं और जरूरतों को समझते हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा करना रहा है।