#संसद में को आम आदमी पार्टी के #राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सांसद कंगना रनोट का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोला।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की एक सांसद ने किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और युवाओं के आंदोलन को लेकर भी ऐसी बातें कहीं जिन्हें सदन के भीतर दोहराया नहीं जा सकता। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान पर भी सवाल उठाए गए, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
Ajmer, Ajmer | Jul 31, 2026