ब्यावर: नाईकलां में चोरियों से दहशत, आक्रोशित ग्रामीण पहुंचे थाना अधिकारी के पास, आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन
Beawar, Ajmer | Apr 11, 2026 ब्यावर। शनिवार शाम 5 बजे नाईकलां ग्राम पंचायत में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। एक ही पंचायत में तीन से अधिक चोरियां होने के बावजूद अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं होने से लोगों में भय के साथ-साथ आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हुई एक और चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों का सब्र टूट गया और उन्होंने सक्रिय गिरोह की आशंका