दमोह: बकस्वाहा-छतरपुर मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दंपति समेत 4 घायल
Damoh, Damoh | Apr 13, 2026 दमोह-छतरपुर के बकस्वाहा मार्ग पर भिड़ाटोर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के दंपति सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो अन्य का बकस्वाहा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।