मधुपुर: मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में फाईलेरिया कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत फाईलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल के सभागार में उपाधीक्षक डॉ आशा ने फाईलेरिया कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। कहा कि फाईलेरिया मुक्त अभियान को लेकर उक्त दवाओं का सेवन सभी व्यक्ति को करना जरूरी है।फाईलेरिया रोग से ग्रसित व्यक्ति और स्वस्थ व्यक्ति को डीईसी और एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।