पीपलखूंट: सुहागपुरा में
विशेष ग्राम सभा में 660 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत, विकास कार्यों व भूमि आवंटन के प्रस्तावों पर लगी मुहर
ग्राम पंचायत सुहागपुरा में सोमवार को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण विकास एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 660 पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृत किए गए। साथ ही ग्राम सभा में उपस्थित वंचित पात्र व्यक्तियों के आवेदन भी प्राप्त कर अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की ग