रामपुर: रविवार को शौकत अली रोड स्थित केम्प कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की महिला विंग द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया
Rampur, Rampur | Sep 15, 2024 रामपुर के शौकत अली रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष शमनाज़ बी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की गई। सदयता अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कॉंग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।