लाडपुरा: भर्ती परीक्षा में नकल करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन एग्जाम के जवाब हूबहू मिले थे, 4 महीने से था फरार
Ladpura, Kota | Apr 8, 2026 कोटा में सेंट्रल कौंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसस में भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को सफलता मिली। 10 हजार के इनामी आरोपी लोकेश प्रजापत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में पहले ही चार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। वहीं अब फरार आरोपी को भी दबोच लिया गया है। यह कार्रवाई एडिशनल एसपी दिलीप सैनी और डीएसपी मनीष शर्मा के